फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निफा ने प्राइमरी स्कूल के 500 बच्चों को बांटे जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। सर्दियों के मौसम के चलते सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की ओर से मंगलवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल (नंबर 2) के 500 विद्यार्थियों को नए जूते वितरित गए।
विज्ञापन

बच्चों को जूते देने के लिए निफा संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, समाज सेवी प्रवीन सैन, विद्यालय की मुख्य अध्यापिका अनीता सहगल, राजकीय सांस्कृतिक स्कूल के इंचार्ज इंद्रजीत कालिया, निफा के घरौंडा प्रधान कमल कांत धीमान, जिला कार्यकारिणी से कपिल शर्मा, सचिव रवि धीमान, उज्जवल गुप्ता, महिला विंग से रेनू अरोड़ा , भारती गुलाटी, अर्चना राणा और नीलम जुनेजा स्कूल पहुंचे। इसके लिए निफा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने निफा घरौंडा शाखा को बधाई दी और इस कार्य में सहयोग देने के लिए पानीपत से लिबर्टी के डीलर एवं समाजसेवी प्रवीन सैन का धन्यवाद किया।



उन्होंने बच्चों को अकबर बीरबल की कहानी के माध्यम से अपने अध्यापकों, माता पिता व बड़े बुजुर्गों की बातों को ध्यान से सुनने और उन पर अमल करने की सलाह दी। ब्लॉक प्रधान कमल कांत ने निफा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी और आमजन को जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया की निफा टीम घरौंडा समय समय पर सामाजिक कार्यों रक्तदान शिविर, गरीब बच्चों की सहायता, पौधरोपण, स्वास्थ्य जांच कैंप में अपनी भागीदारी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें