फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की सेवा से मिलती है कृष्ण कृपा : ज्ञानानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने रविवार को श्री कृष्ण गोशाला में नंदीशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए। गीता मनीषी ने कहा कि गायों की सेवा करने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है। ऐसा व्यक्ति भगवान श्री कृष्ण की कृपा का पात्र बनता है।




इसके बाद श्री कृष्ण गोशाला की आम सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी चुनी गई। स्वामी ज्ञानानंद ने अगले दो वर्ष के लिए सुनील गुप्ता को ही प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. एसके गोयल, महासचिव राम कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता के रूप में कार्य करेंगे। स्वामी ज्ञानानंद ने गायों को चारा और गुड़ खिलाया और गायों की आरती उतारी और केक खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा धाम में गोवंश का निशुल्क इलाज करने की सुविधा है। उन्होंने कहा कि अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर गोशाला के देव धाम में हवन यज्ञ किया जाता है। कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महासचिव रामकुमार गुप्ता ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर पदमसेन गुप्ता, पंकज गोयल, घनश्याम गोयल, दुलियाराम शर्मा, गुरदयाल अग्रवाल, हरि प्रकाश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, अजय सैनी, देसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें