फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: जल्द विदेश नहीं जा सका तो युवक ने नहर में कूदकर दी जान, परिजनों ने 15 दिन इंतजार करने को कहा था

Thu, 21 Sep 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)

सार

एजेंट पर विदेश भेजने में देरी करने का आरोप है। परिजनों ने 15 दिन इंतजार करने को कहा मगर नहीं माना। विवाद हो गया और युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Student suicide - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द विदेश नहीं जा सका तो एक युवक ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। आरोप है कि एजेंट उसे विदेश भेजने में देरी कर रहा था, परिजनों ने भी बेटे से 15 दिन का इंतजार करने के लिए कहा मगर वह नहीं माना। इसको लेकर विवाद हो गया और युवक ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय मोहित 10वीं पास करने के बाद बिजली ठीक करने का काम करता था। वहीं, वह वर्क परमिट से विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एजेंट को लाखों रुपये दिए थे, लेकिन वह लंबे समय से टरका रहा था। 17 सितंबर की शाम को मोहित जल्द विदेश जाने की जिद पर अड़ गया।

परिजनों ने उससे 15 दिन का इंतजार करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और परिजनों से झगड़ा हो गया। जिसके बाद आक्रोशित युवक पशु डेरे पर पहुंच गया और वहां पर जाकर खूंटी पर कपड़े टांग दिए। उसके बाद जोहड़ के पास बेल्ट फेंकी। बाद में पश्चिमी काछवा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन बहनों का इकलौता भाई था मोहित
परिजन इकलौते बेटे के लिए कई सपने देख रखे थे। उन्हें उस पल का इंतजार था, जब उनका बेटा विदेश पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियां खुद संभालेगा और सुखमय भविष्य की राह पर आगे बढ़ेगा। इसके लिए उन्होंने खर्चाें में कटौती करके पूंजी का इंतजाम किया था मगर उसने यह कदम उठा लिया। परिवार में मोहित तीन बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना से परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें