फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, 8 दिन पहले खुशी-खुशी मनाया था अपना जन्मदिन

Mon, 29 Jul 2024 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चलेगे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल की इंद्रा कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। 8 दिन पहले महिला का जन्मदिन था। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन


फिलहाल परिजनों का आरोप है कि उनकी जमीन को लेकर एक व्यक्ति पर केस चल रहा था। मृतक महिला की रिश्तेदार ने बताया कि मंजू 35 वर्षीय और उसकी बहन दोनों ही एक घर में रहते थे। 20 जुलाई को मंजू का जन्मदिन था। वह बहुत खुश थी। रविवार को उसने खरीदारी भी की थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मंजू ने उठकर झाड़ू लगाई थी और चाय भी बनाकर परिवार को पिलाई थी। इसके बाद वह घर में ऊपर के कमरे में चली गई। काफी देर बाद जब मंजू दिखाई नहीं दी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश भी की। वह मंदिर में जाती थी तो वह मंदिर में भी देखने गए।

जब मंजू का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे देखे तो मंजू घर के ऊपर बने कमरे में जाती हुई दिखाई दी। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो मंजू फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंजू के पास एक लड़की है। वहीं मंजू की बहन ने बताया कि उनका एक व्यक्ति के साथ जमीन का केस चला हुआ है। वह केस उसकी बहन लड़ रही थी।
विज्ञापन



इंद्रा कॉलोनी में एक महिला की फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चलेगे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - सुलतान थाना प्रभारी सिटी थाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें