फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: सेवानिवृत निरीक्षक की गोली लगने से मौत, दोनाली बंदूक की सफाई करते समय हुई घटना

Thu, 27 Jun 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक को दोनाली बंदूक की सफाई करते समय गोली लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के रामनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सेवानिवृत निरीक्षक अजैब सिंह पुलिस विभाग से 2005 में सेवानिवृत हुए थे। वह न्यू प्रेम कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने चुनाव के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक थाने में जमा कराई थी।

विज्ञापन


वह कुछ दिन पहले ही थाने से अपनी बंदूक लेकर घर गए थे। 23 जून की रात को उन्हें गोली लग गई। परिजनों ने बताया कि वह बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह गोली चल गई और उन्हें लग गई। वह उन्हें मोहाली के अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें