फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: भ्रूण लिंग जांच करते तीन आरोपी गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहारनपुर के ननौता से पकड़े

Wed, 22 Dec 2021 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपी 35 हजार रुपये में जांच करते थे। एक आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के ननौता से भ्रूण लिंग जांच करते तीन आरोपियों को काबू किया है। हालांकि टीम पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में नहीं ले पाई, क्योंकि एक आरोपी उस मशीन को लेकर फरार हो गया। आरोपी 35 हजार रुपये में भ्रूण जांच करते थे, जिनसे रुपये बरामद किए जा चुके हैं। विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के पास सूचना आई थी कि शहर में एक व्यक्ति गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच कराता है। सूचना मिलने के बाद टीम को तैयार किया गया। जिसमें एक गर्भवती महिला को लिया गया। ही विभाग से डॉ. मनोज रंगा, डॉ. प्रमजीत, सुलेख, राहुल, सुभाष व पुलिस को टीम में शामिल किया गया। 

21 दिसंबर को गर्भवती महिला आरोपी नदीम से मिली तो उसने 35 हजार रुपये में भ्रूण जांच करने की बात कही और रुपये ले लिए। आरोपी ने महिला से कहा था कि कहां पर जांच होगी इसकी सूचना वह फोन पर देगा। 22 दिसंबर को विकास कॉलोनी करनाल निवासी आरोपी नदीम ने गर्भवती महिला को सेक्टर-14 सरकारी कॉलेज के समीप बुलाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः करनाल: ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला केस आया सामने, पुर्तगाल से आए व्यक्ति को हुई संक्रमण की पुष्टि

वहां पर एक यूपी नंबर की कार आई। आरोपी महिला को अपने साथ ले गया। वह पहले गांव घीड़ गए, वहां से उत्तर प्रदेश चले गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपी के पीछे लगी थी। इसके बाद वह सहारनपुर के ननौता में ले गया। जहां से गर्भवती महिला को बाइक पर बैठाकर ले गया और महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया। तभी विभाग की टीम ने छापा मार दिया।
विज्ञापन


एक आरोपी अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गया जबकि टीम ने भागते हुए तीन आरोपी नदीम निवासी विकास कॉलोनी करनाल, शामली के अबदान नगर निवासी बालीस्टर व नंदी फिरोजपुर निवासी रजनीश को पकड़ दिया। आरोपियों से रुपये भी बरामद कर लिए हैं।  

मुख्य आरोपी प्राइवेट अस्पताल में करता है काम 

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मुख्य आरोपी नदीम शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी के पद पर कार्य करता है। वहीं से वह गर्भवती महिलाओं से संपर्क करता था। इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। इस बारे में पुलिस जांच करेगी।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें