फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: मुख्यमंत्री पहुंचे अटल पार्क, कीर्तन करतीं बुजुर्ग महिलाओं संग बैठे, बच्चों के साथ कराई सेल्फी

Sun, 07 Jul 2024 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

सीएम ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्क का दौरा करके कार्यों के निर्देश दिए थे। अब निरीक्षण करके व्यवस्था जांची है। सीएम सैनी ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और बच्चों के साथ सेल्फी कराई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पहुंचे अटल पार्क, कीर्तन करतीं बुजुर्ग महिलाओं संग बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार की शाम को अचानक अटल पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान वे पार्क में कीर्तन कर रहीं बुजुर्ग महिलाओं के बीच पहुंच गए और उनसे आशीर्वाद लिया और अपने मन की बात को साझा किया। इस दौरान महिलाओं ने बैठने के लिए बैंचों की मांग रखी और मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को तुरंत पूरा करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह, घरौैंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने अटल पार्क का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान अटल पार्क का निरीक्षण करने के बाद कुछ विकास कार्य करने के आदेश दिए थे। इस विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण के लिए अटल पार्क पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें