फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: पंचायत भवन में बनेगा अटल सेवा केंद्र, सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे ग्रामीण

Fri, 16 Jun 2023 08:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

जिला परिषद अध्यक्ष ने बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों को नोटिस दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का खाका तैयार कर जिला परिषद की बैठक में 12 प्रस्ताव पास किए गए हैं। अध्यक्ष प्रवेश सोहन सिंह ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पंचायत भवन में बनेगा अटल सेवा केंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनला में अब पंचायत भवन में आने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालय व ई-दिशा केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए जिला परिषद कार्यालय एवं पंचायत भवन परिसर में अटल सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिला परिषद की अध्यक्ष प्रवेश सोहन सिंह राणा के नेतृत्व में इसके लिए जिला परिषद की पूरी कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पास किया।

विज्ञापन

 
जिला परिषद की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद के सभागार में अध्यक्ष प्रवेश सोहन सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण और जिले के विकास को लेकर खाका पर आधारित 12 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। 

अध्यक्ष प्रवेश सोहन सिंह राणा ने बैठक में सभी प्रस्तावों को पास करने के साथ-साथ अध्यक्ष ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी प्रस्ताव बैठक में पास होता है या परिषद के सदस्यों द्वारा कार्यों की सूची भेजी जाती है, उन पर अधिकारी प्राथमिकता से कार्य करें। क्योंकि सदस्य उन्हीं कार्य को एजेंडे में शामिल करते हैं, जो जनता से सीधे जुड़े हों।
विज्ञापन


इस कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए उन्होंने जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार को भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस, जनस्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे।

बैठक में विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक शमशेर सिंह गोगी, जिला परिषद की उपाध्यक्ष रीना खरकाली, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा सहित सभी जिला पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से अधिकारियों को रूबरू कराया, जिस पर अध्यक्ष ने शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में भी शहर की तरह सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित जिला परिषद के दो प्लाटों पर तीन मंजिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को भी लाभ होगा। जिला परिषद के ओबीसी बैंक वाली संपत्ति में डीपीआरसी खोला जाएगा। यहां पर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी।

जिले के सभी लाल डोरे को बढ़ाने के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा। ताकि जिन लोगों के मकान लाल डोरा से बाहर बने हुए हैं, उन्हें भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। जिला पार्षदों के लिए जिले में टोल टैक्स में छूट को लेकर भी सरकार को पत्र लिखा जाएगा। ताकि सदस्यों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर जाने पर टोल वहन न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें