फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पत्नी ने प्रेमी, भाई और मां के साथ मिलकर कराई थी कर्मबीर की हत्या

Wed, 17 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में  कर्मवीर हत्याकांड के आरोपी । पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। असंध की राइस मिल में काम करने वाले अरड़ाना गांव निवासी मुनीम कर्मबीर की हत्या घर में ही उनकी पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी प्रदीप, भाई मोहित और मुनीष (प्रदीप की बुआ का लड़का) के साथ मिलकर की थी। आरोपी प्रदीप, मोहित व मुनीष ने 12 सितंबर 2024 की सुबह सोते समय कर्मबीर की चादर से गला घोंटकर हत्या कर दी। जबकि हत्या के दौरान पूनम और कर्मबीर की सास रोशनी ने घर के बाहर खड़े होकर पहरा दिया।
ये खुलासा अब पुलिस पूछताछ में हुआ है कि पूनम अपने प्रेमी प्रदीप के साथ रहना चाहती थी। ऐसे में कर्मबीर उनके बीच रोड़ा बना हुआ था। कर्मबीर को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी व भाई के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। असंध सीआईए ने मामले में चार आरोपियों पूनम, रोशनी, प्रदीप और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी प्रदीप की बुआ के लड़के और मामले में शामिल मुनीष को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई चादर को बरामद करेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने श्मशान घाट से उठाया था शव

अरड़ाना गांव निवासी संजय ने असंध पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका भाई असंध में रहता था। वह राइस मिल में मुनीम का काम करता था। 12 सितंबर 2024 की सुबह चार बजे उनके पास उनकी भाभी पूनम देवी का फोन आया। उन्होंने कहा कि कर्मबीर कुछ बोल नहीं रहा है। जब वे और चचेरा भाई मौके पर पहुंचे तो कर्मबीर मृत मिला। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। इसके बावजूद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसी दौरान किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शमशान घाट से शव को कब्जे में लेकर असंध के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। संजय ने आरोप लगाया था कि उन्हें अंदेशा है कि भाभी पूनम देवी, उसकी मां रोशनी देवी, भाई मोहित निवासी पहलवा जिला जींद और प्रदीप निवासी असंध ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आठ नंवबर 2025 को चारों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी।

साढ़े तीन साल पहले शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी पूनम का साढ़े तीन साल पहले असंध में पड़ोस में रहने वाले प्रदीप से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। जिस मकान में दंपती रहते थे वह पहले से आरोपी प्रदीप और कर्मवीर ने साझे में लिया था। अब पूनम और उसका प्रेमी एक साथ रहना चाहते थे। इसके लिए दोनों ने कर्मवीर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए पूनम ने अपनी मां रोशनी देवी को अपने पक्ष में किया और मकान व अन्य संपत्ति हड़पने का लालच दिया। जिस कारण उनकी मां भी इस वारदात में शामिल हो गई।

5 अक्तूबर को चली गई थी मायके

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कर्मबीर की मौत और तेरहवीं के बाद पूनम देवी लगातार संपत्ति में हिस्सा मांगने लगी थी और विदेश भेजने की बात कहती रही। 5 अक्तूबर 2025 को पूनम अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। साथ में मकान की चाबी और जेवर भी ले गई। पूनम उन्हें बोलकर गई कि वह कर्मवीर की मौत के मामले में मुकदमे में आगे कोई भी कार्रवाई नहीं करवाना चाहती है। मृतक कर्मबीर की मौत के मामले में पुलिस ने पहले पत्नी पूनम के बयान पर मौत बीमारी से होना दर्शाई गई थी लेकिन जब मृतक के भाई संजय ने एसपी करनाल को शिकायत दी तो उसके बाद पुलिस ने मामले की दोबारा से जांच की और 8 नवंबर को आई मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट रूप से गला घोंटकर हत्या करना आया। पुलिस ने 8 नवंबर को चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने राय दी थी कि मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई संजय की शिकायत पर मामले में 8 नवंबर में हत्या की धारा जोड़ दी थी। जब जांच की तो सामने आया कि पत्नी पूनम ने प्रेमी प्रदीप, अपनी मां रोशनी देवी, भाई मोहित निवासी पहलवा जींद और मतलोडा निवासी मुनीष ने की है।

-सुलिंद्र सिंह, प्रभारी, सीआईए असंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें