फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम अधिकारी एक माह तक करेंगे योजना का प्रचार

Wed, 17 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी अगले एक माह तक सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार करेंगे। यह निर्णय योजना के लाभों को जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिजली निगम की ओर से आयोजित बैठक में लिया गया। लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तय किया गया कि निगम की ओर से एक माह के कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारी खुला दरबार लगाकर लोगों को योजना के प्रति जागरूक करेंगे। बैठक में डीडीपीओ, जिले के सभी उपमंडल अधिकारी ना. (एसडीएम), सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें