फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांजीवरम और बनारसी साड़ियों की मांग, लहंगा साड़ी का भी चलन

Fri, 07 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शादी का मौसम शुरू होते ही बाजार में लहंगों के साथ साड़ियों की खरीदारी भी की जा रही है। इस बार दक्षिण भारत की पहचान कांजीवरम साड़ियों और पारंपरिक सिल्क साड़ियों का चलन महिलाओं के बीच है। रॉयल लुक चाहने वाली दुल्हनें गोल्डन बॉर्डर और रिच पल्लू वाली कांजीवरम साड़ियों को खरीद रहीं हैं। शादी से जुड़े अन्य समारोह के लिए चिकनकारी, जॉर्जेट, लहंगा साड़ी और बोल्ड बॉर्डर वाली साड़ियां खरीदी जा रही हैं।
शादी केवल दूल्हा और दुल्हनों के लिए ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के लिए भी खास अवसर होता है। शादी वाले घरों की महिलाएं और युवतियां लड़कियां बाजार में परिधानों की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। जहां एक ओर महिलाएं पारंपरिक साड़ियों को खरीद रही हैं वहीं नेट, जॉर्जेट, ऑम्ब्रे और प्लेन साड़ियों की भी मांग बनी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि हर साल साड़ियों का ट्रेंड बदलता रहता है लेकिन पिछले एक साल से कांजीवरम और बनारसी साड़ियों का ट्रेंड चल रहा है। हर महिला स्वयं को राॅयल व आकर्षक दिखाने के लिए कांजीवरम साड़ियां ही खरीद रही है। बाजार में साड़ियां 800 रुपये से शुरू होकर पचास हजार तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दुकानदार गुरवरी ने बताया कि कांजीवरम साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। गोल्डन जरी बॉर्डर, चौड़े पल्लू और मंदिर, ताजमहल, हाथी और राजाओं की कारीगरी वाले डिजाइन वाली कांजीवरम साड़ियां दुल्हनों की पहली पसंद बन रही हैं।

दुकानदार अमन ने बताया कि अब हर शादी समारोह में महिलाओं से लेकर युवतियां साड़ियों को पहन रही हैं। इस बार बाजार में चिकनकारी, जॉर्जेट, बोल्ड प्रिंट्स, हैंडलूम फ्रेंडली साड़ी आदि हैं। हर साड़ी की अपने आप में विशेष है।



-शादी के बाद भी पहन सकते हैं
साड़ी खरीदने आईं रीना ने बताया कि उनकी इसी माह में शादी है। वह साड़ियों को खरीदने आई हैं। उन्होंने बताया कि वह कांजीवरम और बनारसी साड़ियों को विशेष रूप से खरीदना चाहती हैं। शादी के बाद पारंपरिक दिखने वाली साड़ियां पहनावे को खास बनाती है। उन्होंने सिल्क में कांजीवरम, बनारसी और बड़े बॉर्डर वाली साड़ियों को खरीदा।
विज्ञापन


ननद की शादी के लिए लहंगा साड़ी
ग्राहक भावी ने बताया कि उन्होंने अपनी ननद की शादी के लिए लहंगा साड़ी और रेडी टू वियर साड़ी खरीदी है। लहंगा साड़ी, लहंगा और साड़ी दोनों के पहनावे का लुक देती है। घर की महिलाओं को घर के फंक्शन में तैयार होने का बहुत ही कम समय मिलता है, इसलिए समय की व्यस्तता को देखते हुए भावी ने रेडी टू वियर साड़ी रिसेप्शन पार्टी के लिए खरीदी।


-साड़ियों के प्रकार कीमत रुपयों में

कांजीवरम सिल्क 1500- 50,000
बनारसी साड़ी 1200-40,000
चिकनकारी साड़ी 3000-20,000
ऑग्रेंजा साड़ी 1200-8,000
नेट साड़ी 1500-5,000
लहंगा साड़ी 2000-10,000

कोरा सिल्क 2000-15,000

ऑर्गेंजा सिल्क
2500-15,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें