फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदी ने फंदा लगा की आत्महत्या

Wed, 28 Sep 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दहेज को लेकर पत्नी की हत्या के मामले में एक सप्ताह पहले जेल में बंद हुए युवक ने जेल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले के अनुसार, उझा पानीपत निवासी रोहित की शादी तीन माह पूर्व उग्राखेड़ी की रहने वाली आरती के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में आपसी झगड़ा होने लगा। इसके चलते 21 सितंबर को आरती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर आरती के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति रोहित, मां ओमबीरी व पिता टेकराम के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने 22 सितंबर को रोहित सहित इसके मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह रोहित ने चादर के साथ ही जेल में फंदा लगा लिया। बंदी की मौत की सूचना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें