फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनालः बदमाशों ने पहले मां-बेटी को बस से उतारकर पीटा, फिर युवती का अपहरण कर ले गए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बाइक सवार करीब 8-10 बदमाशों ने मां के सामने से बेटी का अपहरण कर लिया। उससे पहले उन्होंने मां-बेटी को बस से उतारकर पीटा। वारदात हरियाणा के करनाल में गांव खेड़ीसरफली के बस अड्डे पर अंजाम दी गई। घटना देखकर दुकानदार भी हैरान रह गए। मामले की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार वीरवार को देर शाम असन्ध से कैथल जा रही एक प्राइवेट बस को रुकवाकर सफर कर रही मां-बेटी को करीब 8-10 युवकों ने बस से नीचे उतार लिया। फिर दोनों को बुरी तरह पीटा। पिटाई से महिला के सिर पर चोटें लगी हैं और जबरन बदमाश युवती को बाइक पर अगवा कर ले गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस करियाने, सब्जी वाले, टेंट वालों की दुकानों पर बदमाशों के नाम पूछने गई। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ महीने पूर्व एक करियाने वाले ने एक बदमाश को उधार में माल देने से इंकार कर दिया था। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इसमें केस दर्ज कर रही है। डीएसपी दलबोर ने भी कहा कि पुलिस बदमाशों को नही छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें