करनाल/जुंडला। जुंडला गांव में चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जुंडला निवासी सरबजीत कौर ने बताया कि वे 13 मई को अपने मायके निसिंग गई थीं। लौटने पर घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अलमारी भी खुली थी। चोर अलमारी से सोने का गले का सेट, दो लेडिज अंगूठी, तीन जेंट्स अंगूठी, कांटे का सेट, एक जोड़ी टॉप्स चोरी ले गए थे। दुकान से इन्वर्टर और बैटरी उड़ाई
करनाल। रामलीला मैदान स्थित दुकान का रात को ताला तोड़कर अंदर से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रामलीला मैदान स्थित बलदेव ऑटो के संचालक बलदेव राज ने बताया कि रात में दुकान के कोई ताले तोड़कर अंदर से बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर ले गया। ब्यूरो
कार्यालय से एसी की फिटिंग चोरी
करनाल। सेक्टर-3 स्थित एक कार्यालय से रात में एसी की फिटिंग पाइप व केबल आदि चोरी हो गई है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एचकोड टेक्नोलॉजी के प्रबंधक सोहन लाल ने बताया कि उनके सेक्टर-3 स्थित कार्यालय की छत से कोई एसी की फिटिंग उतार कर ले गया। चोरी की वारदात रात के समय में हुई है। ब्यूरो