फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 17 May 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कैथल राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रामनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव मुबारकाबाद निवासी प्रवीन ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा चमकार उर्फ विकास सेक्टर-3 में नौकरी करता था। वह रोजाना बाइक से ही आना-जाना करता था। चमकार किसी काम से करनाल-कैथल राजमार्ग पर आया था। पुलिस लाइन के सामने पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इससे उसकी मौत हो गई। ब्यूरोवाहन की टक्कर से महिला घायल
विज्ञापन

करनाल। नई सब्जी मंडी में लहसुन ले रही महिला वाहन की टक्कर से घायल हो गई। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ब्रह्म नगर निवासी कृष्णा ने बताया कि वह सुबह साढ़े पांच बजे नई सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए निकली थी। जब वह लहसुन शेड के पास से लहसुन उठा रही थी तो एक टैंपू ने उसे टककर मारी, इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें