फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स पिता-पुत्र से 12 लाख के गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित कटाबाग के समीप बाइक सवार ज्वैलर्स पिता-पुत्र से पिस्तौल के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोना-चांदी से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित पिता-पुत्र के अनुसार बैग में करीब 12 लाख रुपये के गहने थे, जिसे बेचने के लिए वे कटाबाग जा रहे थे। तभी बदमाशों ने कनपटी पर पिस्तौल रखकर बैग छीन लिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-32,33 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद व्यापारियों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन गेट निवासी अजय कपूर व उसके पिता रामनाथ ने बताया कि उसकी सराफा बाजार में लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह अपने पिता के साथ हर शनिवार को सोने व चांदी के गहनों को बेचने के लिए कटाबाग आते हैं। शनिवार को वे घर से करीब 9.20 बजे बाइक पर सवार होकर निकले थे। पिता पीछे बाइक पर गहनों से भरा बैग लेकर बैठे थे, जिसमें 20 तोले सोने के गहने व करीब 12 किलोग्राम चांदी के गहने थे। जब 9.35 पर वह कटाबाग की तरफ जा रहे थे तो एक बाइक पर तीन युवक आए, उन्होंने अपनी बाइक को उनके आगे अड़ा दिया। जब उन्होंने अपनी बाइक रोकी तो पीछे से पैदल चलता हुआ एक युवक आया और आते ही पिता की कनपटी पर पिस्तौल तानी और बोला ताऊ बैग छोड़ दे नहीं तो गोली मार दूंगा। पिता ने डर के मारे बैग छोड़ दिया। इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक बैग लेकर फरार हो गए और जो युवक पिस्तौल ले रखा था, वह भी वापस पैदल चला गया। बाइक पर हमने भी उन बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए।
रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने जिस तरह इस वारदात को अंजाम दिया है। इससे यह लग रहा है कि बदमाशों को पता था कि ज्वैलर्स हर शनिवार को गहने लेकर कटाबाग आते हैं। इसी कारण बदमाशों ने रैकी कर इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन बदमाशों में पुलिस का डर नहीं था, क्योंकि एक बदमाश तो पैदल ही था, जिसने पिस्तौल तानी थी।
विज्ञापन

ज्वैलर्स अजय कपूर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सीआईए की टीमें भी इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-32,33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें