फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कार्यालय में गैरहाजिर मिले जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। खंड स्तरीय विजिलेंस कमेटी के अंतर्गत एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सोमवार को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के इंद्री कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेई के हाजिर नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समय पर कार्यालय आना-जाना सुनिश्चित करें ताकि गांवों व शहर से आने वाले व्यक्तियों को अपने जरूरी कार्य करवाने के लिए इधर-उधर न भटकना पडे़। यदि किसी भी अधिकारी ने जनता के कार्य में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर एसडीएम के औचक निरीक्षण से अन्य विभागों में भी ऐसे कर्मचारियों में खलबली मच गई जो ड्यूटी के प्रति कोताही बरतते हैं। विद्युत निगम कार्यालय में कर्मचारियों को आभास नहीं था कि एसडीएम औचक निरीक्षण करने आ सकते हैं और हाजिरी चेक की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें