करनाल। जिले में सोमवार को भी जिले में 39 नए केस सामने आए हैं। वहीं आठ व्यक्ति ठीक हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 818457 व्यक्तियों और पिछले 24 घंटे में 830 सैंपल लिए गए हैं। कुल सैंपलों में से अब तक 48845 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 48048 मरीज ठीक हो गए है। जिला में अब कोरोना के 199 सक्रिय केस है।