फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी शिक्षक ने की खुदकुशी

Thu, 22 May 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रामनगर में गांव चमार खेड़ा के स्कूल के जेबीटी अध्यापक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। अध्यापक ने मरने से पहले भाई को मोबाइल से मैसेज भेजा। इसमें उसने अपनी पत्नी, सास-ससुर और गांव चमार खेड़ा के मुख्याध्यापक को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने मामले में अध्यापक की पत्नी नीलम के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है। महिला का आरोप है कि उसके पति के स्कूल में ही एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे। उधर, चिकित्सकाें ने पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामला दोनों पक्षों के आरोप और प्रत्यारोप के बीच उलझा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के रामनगर के खादी आश्रम के समीप रहने वाले अध्यापक देवेंद्र सिंह ने रात में घर के बरामदे में ही चुन्नी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेजा लेकिन हालात गंभीर होने से चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और शव को रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि अध्यापक ने मरने से पहले भाई प्रदीप के मोबाइल पर संदेश भेज कर पत्नी नीलम, सास, ससुर और स्कूल हेडमास्टर को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। दूसरी ओर पुलिस ने अध्यापक की पत्नी नीलम के बयान पर कार्रवाई की है। नीलम ने बयान में पुलिस को बताया कि उसके पति के स्कूल की एक महिला से संबध थे। इसी बात को लेकर घर में कलह रहती थी और अब कलह से परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या की है। थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह और रामनगर पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण किया। मामले में कार्रवाई की जा रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अध्यापक देवेंद्र सिंह और उसके भाई प्रदीप के मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में लिए है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें