फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस हत्याकांड : शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कमालपुर रोड़ान से मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पांच वर्षीय जस का शव बुधवार सुबह घर के साथ लगते पड़ोसी के पशुओं के बाड़े की छत से मिला है। मृतक के गले पर मिले निशान को देखकर परिजनों ने अपने करीबी पड़ोसियों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने बुधवार की रात अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था, जिसमें परिजनों ने एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक जाहिर किया था। जिस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था, लेकिन सुबह लापता जस का शव बरामद होने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

अब परिजनों के शक की सुई अपने कुछ निकटस्थ लोगों की तरफ घूम गई है। पुलिस ने इनमें से कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र मामले का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीते दिन बच्चे के अपहरण के बाद पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया के नेतृत्व में पुलिस ने पूरी रात गांव में सर्च अभियान चलाया। घर-घर की बारीकी से तलाशी ली। बुधवार सुबह जब पड़ोस की महिला अपने पशुओं के बाड़े में रोज की तरह कामकाज करने गई तो उसे टीन से बनी छत पर कोई वस्तु फेंकने की आवाज आई। जिसकी सूचना पर जस के परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो वहां उसका पड़ा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्री कौशिक व कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शव बरामद होने के बाद एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा जहां मॉर्चरी हाउस में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दीपक गोयल व डॉ. सौरभ गुप्ता के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण व मृतक के रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज पहुंचे हुए थे। राज्य के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज भी मॉर्चरी हाउस के बाहर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पांच वर्षीय जस घर से दुकान पर टॉफी लेने गया था। जब वह 12 बजे तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो गांव में भिक्षा मांगने वाला एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिस पर परिजनों ने बच्चे के अपहरण का संदेह जताया था। जस पहली कक्षा का छात्र था जो पास के ही के गांव में एक निजी स्कूल में पढ़ता था।
घर से बरामद न हो इसलिए छत पर फेंका शव
मंगलवार को करीब 150 पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जस की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने मृतक के परिवार को छोड़कर सभी घरों को चेक किया। यहां तक कि ग्रामीणों के अनाज भंडारण की टंकियां भी तलाशी। इसके बाद परिवार की तलाशी होनी थी। बताया जा रहा है कि इससे कुछ समय पूर्व आरोपी द्वारा जस के शव को पड़ोसी के बाड़े की छत पर फेंक दिया गया। आरोपी को शायद शव को उसके ही घर में तलाशी के दौरान पकड़े जाने का भय था।
विज्ञापन

वर्जन
जल्द होगा मामले का खुलासा
जस हत्याकांड में परिजनों ने कुछ निकटस्थ लोगों पर संदेह जताया है, जिनसे पूछताछ जारी है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सतपाल सिंह, थाना प्रबंधक, इंद्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें