फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त हैं। ऐसी स्थिति में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने अब विद्यार्थियों को राहत देते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत अब आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिले कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 28 से 30 नवंबर तक चलेगी। आईटीआई में दाखिले के लिए एक और अवसर मिलने से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी। इसके बाद 13 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई, उसके बाद से 26 नवंबर तक पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उसके बावजूद भी आईटीआई में करीब 25 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। इस स्थिति को देखते हुए ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई प्रबंधन को ऑन न स्पॉट दाखिले करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी रिक्त सीटों पर दाखिला सुनिश्चित किया जा सके। इसके अनुसार 28 से 30 नवंबर तक रिक्त सीटों पर चलने वाली दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित संस्थान में सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। विद्यार्थी एक से अधिक आईटीआई में भी मेरिट कार्ड जमा करवा सकता है, लेकिन जिस आईटीआई में वे दाखिला लेना चाहते हैं, वहां दाखिले के समय उपस्थित रहना होगा। 11 बजे के बाद आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिलेगा। तीन दिनों तक रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी और जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम होगा, उन्हें उसी दिन दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें