फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन रहेगी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चिलचिलाती धूप के बीच धान की कटाई शुरू हो चुकी है। अभी दो दिन और तेज गर्मी की संभावना है लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 सितंबर से एक बार फिर मौसम बदल सकता है। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होने की संभावना है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इन दिनों तेज गर्मी शुरू हो गई है, जो धान की कटाई के लिए उपयुक्त है, क्योंकि धान की फसल में नमी की अधिकता है, जो तेज धूप से कम होगी। कटाई के लिए भी बेहतर रहेगा लेकिन हरियाणा सरकार ने सरकारी धान की खरीद को 23 सितंबर की बजाय अब एक अक्तूबर से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोमवार व मंगलवार को ऐसा ही मौसम रह सकता है लेकिन 25 सितंबर से मौसम में बदलाव हो सकता है। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकते है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो किसानों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें