फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिकायत के बावजूद मकान के ऊपर से नहीं हटाई हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाइनमैन के खिलाफ सीएम विंडो में पहुंचा मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नेवल सब डिवीजन के अंतर्गत ओल्ड सरफाबाद माजरा फीडर के अंतर्गत आने वाले दनियालपुर गांव में मकान के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तार हटाने के लिए शिकायत के बावजूद विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
बिजली उपभोक्ता ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की है। शिकायत में लिखा गया है कि लाइनमैन को तार हटाने के लिए कहा गया मगर लाइनमैन का कहना था कि हादसे तो होते रहते हैं यह बड़ी बात नहीं है। यह तार तीन मकानों के ऊपर से गुजर रही है। मकान मालिकों का कहना है कि हाईटेंशन तार के कारण हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह लाइन मकान मालिकों की अनुपस्थिति में बिना बताए चालू कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई की ओर से भी निरीक्षण किया जा चुका है। अब विभाग की ओर से बिजली उपभोक्ता को ही नोटिस देकर मकान निर्माण कार्य अवैध बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार हमेशा जमीन से 100-150 फीट की ऊंचाई से जाते हैं।

10 माह से बंद थी लाइन
शिकायतकर्ता का कहना है कि 11 हजार वोल्टेज की लाइन 10 माह से बंद थी। लाइनमैन ने दूसरे लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए यह लाइन चालू कर दी। उसने इसकी छह अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई थी मगर बिना अधिकारी के हस्ताक्षर के उल्टा नोटिस थमा दिया गया। बाद में 18 सितंबर को पुनः शिकायत दर्ज करवाई गई। एक शिकायत उपायुक्त के मार्फत बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता को भी मार्क है। शिकायतकर्ता सुरिंद्र, बलिंद्र व सोमचंद का कहना है कि विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा साइट का मौका निरीक्षण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



मामले की कराएंगे जांच
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होती है, इन पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। सीएम विंडो पर लंबित मामलों की पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाती है। यह मामला कार्य दिवस में मौका निरीक्षण कर निपटाया जाएगा, इस संदर्भ में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की निष्पक्ष जांच करके उपभोक्ता को संतुष्ट किया जाएगा।
- संदीप कुमार, एसडीओ, सब डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें