माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले भर के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में बाल भवन के देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा। वहीं बच्चों की प्रस्तुतियों में भारत की एकता और अखंडता की झलक दिखाई दी।
बाल भवन में शुक्रवार को क्लासिकल एकल नृत्य, वन एक्ट प्ले/थिएटर प्ले, फैंसी ड्रेस ,क्विज, बेस्ट ड्रामेबाज, भक्ति समूह गायन, दिया-कैंडल डेकोरेशन, हस्त लेखन प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में हुई। बाल भवन एवं कालिदास रंगशाला में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा के रंग बिखेरते हुए धमाल मचाया। कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही आगे मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
ये रहे परिणाम
- देशभक्ति समूह गायन : ग्रुप-3 में मानवी एंड ग्रुप, जेपीएस अकादमी असंध प्रथम, तुषार एंड ग्रुप आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय, अन्वेषा एंड ग्रुप प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 तृतीय और सिमरन एंड ग्रुप संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल चतुर्थ।
- एकल नृत्य ग्रुप-4 : आयुषी आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, हर्षिता आरपीएस द्वितीय, गुरलीन एमएम इंटरनेशनल स्कूल रंबा तृतीय, मीनाक्षी एसपीएस कान्वेंट चतुर्थ।
- एकल क्लासिकल नृत्य : ग्रुप 2 में कृपा आरपीएस इंटरनेशनल प्रथम, हरलीन आरपीएस द्वितीय, अंकिता शिव शक्ति मिशन स्कूल तृतीय, एशान्वी दयाल सिंह पब्लिक चतुर्थ।
- फैंसी ड्रेस ग्रुप-1 : पावनी दयाल सिंह पब्लिक स्कूल प्रथम, लक्षिता मनोचा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन द्वितीय, हरसीरत कौर संत निक्का सिंह जरिफा फार्म तृतीय, विरोनिका खुराना पर्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा चतुर्थ।
- प्रश्नोत्तरी : ग्रुप-4 में अक्षरा और रूपेंद्र जेपीएस अकादमी असंध प्रथम, उदित कौशिक और सक्षम यादव सैनिक स्कूल कुंजपुरा द्वितीय, भाविका और आदित्य पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा तृतीय व चैतन्य और तंशी जैन प्रताप पब्लिक स्कूल चतुर्थ।
- दिया/कैंडल सजावट : ग्रुप-2 में खुशमीत पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा प्रथम, ध्रीति दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 द्वितीय, निहारिका दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 तृतीय, परनीत कौर जेपीएस अकादमी असंध व क्रिश्प्रीत गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 चतुर्थ।
- हस्त लेखन समूह-1 : समर्थ जेपीएस अकादमी असंध प्रथम, रिधम डीपीएस द्वितीय, अर्पिता मोन्टफोर्ट वर्ल्ड स्कूल तृतीय, अनहद प्रीत डीपीएस चतुर्थ।
- हस्त लेखन समूह-2 : अश्मि आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, लिवजोत कौर डीएवी सेंटेनरी स्कूल नीलोखेड़ी द्वितीय, परक आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, वाणी आरपीएस चतुर्थ।