फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गणेश उत्सव के लिए मिट्टी की प्रतिमाओं की बढ़ी मांग

Mon, 25 Aug 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
भगवान गणेश की ​प्रतिमा तैयार करता कारीगर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। इस बार गणपति महोत्सव पर्यावरण मैत्री होने वाला है। चूंकि महोत्सव के लिए लोगों ने पीओपी के स्थान पर मिट्टी की प्रतिभा लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा की खरीदारी में जुट गए हैं। वहीं कारीगर भी प्रतिमाएं तैयार करने में दिन रात जुटे हैं। महोत्सव को लेकर कारीगर व श्रद्धालु सभी तैयारी में व्यस्त हैं।
इस बार प्रतिमा के दामों में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मिट्टी की प्रतिमा पीओपी से महंगी है। परंतु लोग दाम नहीं पर्यावरण व संस्कृति को ध्यान में रखकर इन प्रतिमाओं का चयन कर रहे हैं।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के साथ दस दिवसीय गणपति महोत्सव भी शुरू जो जाएगा। चतुर्थी के दिन भक्त विघ्नहर्ता भगवान गणेश को घर व अन्य अभिमंत्रित स्थानों पर आमंत्रित कर दस दिन पूजा करते हैं।
इसके बाद चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को विदा करेंगे। इस दस दिवसीय महोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके चलते बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। वहीं, शिल्पकारों के पास इन दिनों ऑर्डर की भर मार है। शहर के सेक्टर-17 स्थित शनि मंदिर के पास शिल्पकार मूर्तियों को निर्माण कर रहे हैं।
रोजाना लोग पहुंचकर अपनी पसंद व आकार की मूर्ति की बुकिंग करवा रहे हैं। कारीगर ने आयुष, श्रवण, जेठालाल, राव्या ने बताया कि इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग काफी बढ़ी है। अधिकांश लोग मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग कर रहे हैं। वहीं, सार्वजनिक महोत्सव करवाने वाली संस्थाओं ने भी मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने के ऑर्डर दिए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास 150 से 15,000 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। एक हजार से ऊपर की सभी मूर्तियां ऑर्डर पर तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन

मिट्टी की प्रतिमा पीओपी से महंगी

शिल्पकार जेठालाल के अनुसार प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की प्रतिमा की मांग में 80 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है। लगभग सभी लोग मिट्टी प्रतिमा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीओपी की मूर्ति बनाना काफी आसान है। इसके विपरीत मिट्टी की प्रतिमा निर्माण में काफी समय व लागत आती है। पीओपी में पेंट का प्रयोग होता है और मिट्टी में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। मिट्टी की प्रतिमा में विशेष रूप का भूस व घास व अन्य सामान भी लगता है। कारीगरों के अनुसार पिछले साल की तुलना में मिट्टी की मूर्ति के दामों में तेजी आई है। 150 रुपये वाली मूर्ति 180 रुपये तक मिल रही है।

भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार करता कारीगर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें