गांव भादसों की रहने वाली एक महिला के खाते से ऑनलाइन ठगों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भादसों निवासी मोहन लाल ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी कविता का खाता पीएनबी बैंक में है। जब वह बैंक खाते की कॉपी में एंट्री करवाने गये तो हैरान रह गए। कारण कि बीती 23 और 24 मार्च को खाते से किसी ने एक लाख रुपये निकाल लिए थे। मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।