फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौ नवंबर को कर्णनगरी में होगा हिंद दी चादर (रन) मैराथन

Tue, 28 Oct 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से 9 नवंबर को सुबह सात बजे एनडीआरआई चौक पर हिंद दी चादर (रन) मैराथन का आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम को लेकर अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय में जिलास्तरीय अधिकारियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक की गई। इसमें आईजी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी थी, वे सभी के गुरू थे। इसमें शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों सहित करीब 50 हजार युवाओं व आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि गुरू तेग बहादुर का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। सफल आयोजन के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वाॅलंटियर तैनात किए जाएं ताकि रास्ते में किसी प्रकार की असुविधा न हो। धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम गतका व भंडारा करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला गया है। पोर्टल पर पंजीकरण निशुल्क रहेगा। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी पोर्टल से ऑनलाइन प्रशंसापत्र प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल पर शिक्षण संस्थाओं के संचालक व जिला शिक्षा अधिकारी अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। इस पोर्टल का लिंक https://uday.haryana.gov.in/hind_ki_chadar है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा रूट
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं और इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। हिंद दी चादर (रन) मैराथन एनडीआरआई चौक से शुरू होकर आईटीआई चौक से होती हुई टीकरी कलाश हाॅकी स्टेडियम के मार्ग से गुजरती हुई बसंत विहार के बाद कर्ण लेक पर समाप्त होगी। यह मैराथन करीब 20 किलोमीटर की रहेगी। मैराथन के रूट पर जिला प्रशासन के अलावा सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी जलपान इत्यादि की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें