करनाल के गांव रसूलपुर को मक्खियों से छुटकारा दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव और आसपास में फॉगिंग करेगी। इसके लिए शुक्रवार से ही टीम भेज दी गई। इसके अलावा, ग्रामीणों को साफ सफाई को लेकर भी जागरूक करेगी।
शुक्रवार को सीएम डॉ. संतलाल ने डॉक्टरों की टीम के साथ गांव का मुआयना किया और बच्चों का स्वास्थ्य भी जांचा।
इसके बाद, वे पॉल्ट्री फार्मों में भी गए और उनका निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने पूरे गांव का दौरा किया है। फिलहाल ऐसी कोई बीमारी नहीं मिली है। हां, मक्खियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बीमारी होने का अंदेशा रहता है। सीएमओ ने ग्रामीणों को साफ सफाई रखने व मच्छरदानी आदि का प्रयोग करने की सलाह दी है। इसके साथ ही तीनों पॉल्ट्री फार्म संचालकों को भी साफ सफाई करने व जरूरी स्प्रे आदि करने की हिदायतें दी हैं, ताकि मक्खियां पैदा न हों। वहीं, बीडीपीओ नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।