फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ने बनाया था अपहरण करने व दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी निवासी चंद्रशेखर का अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर ने ही खुद के अपहरण की शिकायत देकर फिरौती मांगने की झूठी कहानी बनाई थी। वह इन रुपयों से अपना कर्ज उतारना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौकी प्रभारी बंसी लाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के गांव मठिया निवासी मानवेंद्र सिंह उर्फ निहाल सिंह ने नौ फरवरी को शिकायत दी थी कि उसका छोटा भाई चंद्रशेखर शेयर मार्केट का काम करता है। वह चार फरवरी को गोरखपुर से करनाल के लिए चला था। पांच फरवरी को समय करीब दस बजे चंद्रशेखर ने अपने चाचा ध्रुव नारायण सिंह को फोन कर बताया कि वह करनाल पहुंच चुका है। कुछ समय बाद वह काम पूरा कर वापस लौटेगा। कुछ घंटों बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद चंद्रशेखर की पत्नी के मोबाइल पर फोटो आई, जिसमें चंद्रशेखर के हाथ व पैर बंधे हुए थे। इसके बाद चंद्रशेखर का फोन आया कि उसे बंधक बना लिया गया है और बदमाश एक करोड़ रुपये मांग रहे हैं। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद सात फरवरी को दोबारा फोन आया कि शेयर मार्केट के माध्यम से दो करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर दे। इस शिकायत पर तुरंत करनाल सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच की गई।
बाक्स
क्रिकेट मैच पर लगाता था सट्टा, होटल में रहकर बनाई थी वीडियो
एएसआई बंसी लाल ने बताया कि उनकी टीम ने 12 फरवरी को आरोपी चंद्रशेखर सिंह को उसकी मोबाइल लोकेशन व अन्य साक्ष्य के माध्यम से पानीपत बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार कि उसने खुद ही अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। वह क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाता था तो उसने उधार में 10.5 लाख रुपये लिए हुए थे, जिन्हें वह सट्टे में हार गया था। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपी कैथल व पानीपत के अलग-2 होटलों में किराए पर कमरा लेकर रहा था। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल रस्सी व टैप को भी कैथल से ही खरीदा था। आरोपी के पास तीन मोबाइल थे, जिनसे आरोपी ने एक होटल में अपने हाथ पैर बांधते हुए व मुंह पर पट्टी लगाते हुए की वीडियो बनाई और बाद में उस वीडियों से स्क्रीनशॉट लेकर फोटो बनाकर अपने परिवार वालों को भेज दी थी। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए तीनों मोबाइल को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें