फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hayrana: करनाल से पूर्व उप महापौर मनोज वधवा ने छोड़ी भाजपा, पार्टी में हाशिए पर रखे जाने से असंतुष्ट

Wed, 17 Apr 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

मनोज वधवा ने बताया कि उन्होंने निजी कारणों से ही भाजपा छोड़ी है। नई पारी के लिए अपने साथियों से विचार विमर्श करके कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
मनोज वधवा पूर्व डिप्टी मेयर करनाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम करनाल में उप महापौर रहे मनोज वधवा ने भाजपा से त्याग पत्र दे दिया है। पार्टी छोड़ने का कारण उन्होंने निजी बताया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि वह पार्टी द्वारा लंबे समय से हाशिए पर रखे जाने से असंतुष्ट थे।

विज्ञापन


शहर निवासी मनोज वधवा वर्ष 2013 से 2018 तक नगर निगम में डिप्टी मेयर रहे। उस समय वह इनेलो में थे। इसके बाद उनकी पत्नी आशा मनोज वधवा ने मेयर का चुनाव भी लड़ा था लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। फिर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। करीब साढ़े चार साल तक वह भाजपा में ही रहे लेकिन पार्टी की गतिविधियों में उनकी सक्रियता को चमक नहीं मिल सकी।

भाजपा में शामिल होने के दौरान पार्टी में उनकी अहमियत और क्षेत्र के विकास को लेकर जो वादे उनसे किए गए थे, वह कहीं पीछे छूट गए और वह भाजपा में रहकर भी हाशिए पर चले गए। शायद यही कारण है कि चुनाव के ऐन मौके पर उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया, जबकि करनाल लोक सभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल व करनाल विधान सभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें