फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क धंसने से आवागमन बाधित, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। चंदाखेडी रोड बेदी काॅलोनी में करनैल बेकरी के सामने तीन-चार फीट सड़क धंस गई है। इससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

चंदाखेड़ी रोड स्थित बेदी काॅलोनी निवासी राकेश बेदी, डाॅ. सुनील त्यागी, करनैल सिंह, निर्मल सिंह, बिमल सिंह, बलबीर सिंह, दर्शन जौहर, किशोरीलाल, विशाल, सुमित, अवतार सिंह का कहना है कि पिछले दिनों चंदाखेड़ी रोड़ पर सीवरेज लाइन डालने का कार्य हुआ था। उस समय ठेकेदार ने सड़क को उखाड़ा था। कार्य पूरा करने के बाद ठेकेदार ने खोदाई की गई जगह पर उखाड़ा हुआ मलबा डालकर चला गया। मंगलवार को अचानक सड़क तीन से चार फीट तक नीचे धंस गई। इससे आवागमन भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें