फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तेज रफ्तार कार चालक ने डिवाइडर पार कर बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, बाइक के दो टुकड़े हुए

Tue, 03 Sep 2024 05:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। मृतक यूपी के बडौली का रहने वाला था। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर शेखपुरा पुलिया के समीप डिवाइड पार कर एक तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और हादसे की परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों ने बताया कि यूपी के गांव बडौली निवासी नीरज 21 वर्षीय करनाल में प्राइवेट नौकरी करता था। वह रात की शिफ्ट कर बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

जब वह मेरठ रोड पर शेखपुरा पुलिया के समीप पहुंचा तो यूपी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार चालक आया और डिवाइड पार कर नीरज की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे नीरज कार के शीशे से टकराकर दूर गिरा और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। कार चालक शामली का बताया जा रहा है वह कार में दो युवक थे। जो कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल हो गए थे। इस दौरान आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए तो उन्होंने एंबुलेंस को कॉल की लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तीन महीने पहले हुई थी युवक की शादी
नीरज की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। नीरज घर में सबसे छोटा था। नीरज की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर नीरज का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा। जिसका रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें