फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी का कांग्रेस और आप पर हमला, कहा- जेजेपी नेताओं का भाजपा में स्वागत

Tue, 03 Sep 2024 02:46 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

जेजेपी के विधायकों के अलग-अलग पार्टियों में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जेजेपी की नीतियां और सोच उनके खुद के लिए ही स्वीकार्य हैं। लंबे समय से उनके नेता घुटन महसूस कर रहे थे, और अब भाजपा में शामिल होकर उन्हें राहत मिली है। हमने उनका स्वागत किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के तरावड़ी में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और आप के संभावित गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उनका गठबंधन पहले भी लोकसभा चुनावों में हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप खुद को ईमानदारी का चेहरा दिखाते हैं, लेकिन असलियत में उनका नकाब उतर जाता है और भ्रष्टाचार सामने आ जाता है। जनता अब इनके झूठ को समझ चुकी है और इनके बहकावे में नहीं आने वाली।

विज्ञापन

जेजेपी के विधायकों के अलग-अलग पार्टियों में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जेजेपी की नीतियां और सोच उनके खुद के लिए ही स्वीकार्य हैं। लंबे समय से उनके नेता घुटन महसूस कर रहे थे, और अब भाजपा में शामिल होकर उन्हें राहत मिली है। हमने उनका स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें