फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- राहुल गांधी को सिर्फ धोखा देना आता है

Sun, 05 May 2024 07:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

पूर्व सीएम ने अपने जन्मदिन पर परशुराम महोत्सव में शिरकत की। मंदिर-गुरुद्वारे में मत्था टेका। गांधी परिवार के अमेठी से चुनाव न लड़ने के सवाल पर भी मनोहर लाल ने जवाब दिया। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोक सभा से भाजपा के उम्मीदवार मनोहर लाल ने पांच मई को अपने जन्मदिन पर परशुराम महोत्सव में शिरकत की और गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। इस मौके पर उन्होंने बातचीत के दौरान गांधी परिवार के अमेठी छोड़ने के सवाल पर कहा कि छोड़नाथ ऐसे ही होते हैं। मुझे नहीं लगता कि वह कहीं की भी जनता की सेवा कर पाएंगे, उन्होंने सिर्फ धोखा देना सीखा है, वही कर रहे हैं। उनके पूर्वज भी अपने बुने जाल में फंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से गरीबी हटाने की बात कहकर लोगों को बहकाती रही है लेकिन आज तक गरीबी नहीं हटा पाई। नीति आयोग के आंकड़े बताते हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में देश में 20 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि आज भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के साथ-साथ कुछ लोगों ने मेरा जन्मदिन भी मनाया है। उन्हें आज ब्राह्मणों के साथ संतों, गुरुजनों, देवताओं का भी आशीर्वाद मिला है। वह करनाल सहित हरियाणा की सभी 10 लोक सभा व एक विधान सभा सीट पर 11 कमल खिलाएंगे।

इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भाजपा की दोस्ती बताने के सवाल को टालते हुए मनोहर लाल ने कहा कि इस बयान से किसी को दिक्कत क्या है। सीमा पर जवानों के शहीद होने पर पूर्व सीएम ने कहा कि देश के दुश्मनों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह मई को नामांकन का अंतिम दिन है। वह व मुख्यमंत्री नायब सैनी दोनों नामांकन कराएंगे। 11 स्थानों में से आठ नामांकन हो चुके हैं, सोमवार को दो करनाल में और एक फरीदाबाद के भाजपा प्रत्याशी का नामांकन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें