विज्ञान और कंप्यूटर के विद्यार्थी अब पाठ्यक्रम की सामान्य शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी लेंगे। इसके लिए इसी सत्र से स्टेम (एसटीईएम यानी साइंस, टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स) लैब स्थापित की जा रही हैं। इस खास तरह की लैब में विद्यार्थियों को टैबलेट पर कोडिंग, एआई और रोबोटिक्स जैसे कई विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।
यहां इतनी लैब और टैबलेट मिलेंगे
जिला लैब टैबलेट
पंचकूला 05 80
अंबाला 05 80
फरीदाबाद 05 80
गुरुग्राम 05 80
हिसार 05 80
सोनीपत 05 80
रोहतक 04 64
यमुनानगर 04 64
पलवल 03 48
करनाल 03 48
सिरसा 02 32
फतेहाबाद 02 32
नूंह 02 32
कुल 50 800
अधिकारी के अनुसार
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में एसटीईएम प्रयोगशाला स्थापित कराई है। प्रत्येक लैब में 16-16 टैबलेट दिए जाएंगे। ताकि विद्यार्थी प्रयोग के दौरान इन पर भी पढ़ाई कर सकें। इसी माह के अंत तक टैबलेट आने की उम्मीद है। -छत्रपाल, जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी।