भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने बुधवार को लोक सभा क्षेत्र के गांवों में निकाला रोड शो
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी/इंद्री/नीलोखेड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने लोक सभा क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में बुधवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी मॉडल के आधार पर हरियाणा में उन्होंने साढ़े नौ वर्षों तक सरकार चलाई। पीएम मोदी के ही कहने पर हरियाणा में मुख्यमंत्री पद पर अपना उत्तराधिकारी नायब सिंह सैनी को चुना। उन्होंने ही उनसे अब दिल्ली आने को कहा है। उनके कहने पर ही लोकसभा करनाल से प्रत्याशी बना हूं। अब दिल्ली से आपकी सेवा केंद्र सरकार के माध्यम से करुंगा। केंद्र की बड़ी योजनाओं का लाभ दिलाऊंगा। ।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने बुधवार को विधानसभा तरावड़ी के गांव झंझाडी से लेकर गांव समाना बाहू तक करीब दर्जन भर गांवों में रोड शो कर कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए करनाल लोकसभा से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। गांवों में पहुंचने पर रोड शो का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मनोहर लाल ने मोदी जी को भारत ही नहीं अपितु विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताते करिश्माई नेता बताया।
इस अवसर पर करनाल लोकसभा संयोजक एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, जयभगवान सीकरी, जगदेव पाढ़ा, एडवोकेट विजयपाल, सुभाष चंद्र, अमरनाथ सौदा, मीना चौहान, शिवनाथ कपूर, बलबीर मराठा, प्रवीन गुप्ता, कर्मबीर शर्मा, रवि वर्मा, वीरेंद्र, दिगविजय, कृष्ण सैन, सुरेंद्र, हरनेक, शिवम बंसल, जतिन, जोगिंद, जसमेर, मुकेश राणा व प्रवीन राणा सहित अन्य मौजूद रहे।