फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सीट पर हुए बेहोश, परिचालक ने थामा स्टीयरिंग

Wed, 24 Jan 2024 05:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

परिचालक ने स्टीयरिंग थामा और बस को संतुलन खोने से बचाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इसके साथ ही तुरंत डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में बस चलाते हुए मंगलवार को देर रात हरियाणा रोडवेज बस के चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को हार्ट अटैक आया था। बस चंडीगढ़ से पलवल जा रही थी।

विज्ञापन


बस परिचालक ने स्थिति को भांपते हुए चलती बस को संभाला और बस को साइड में रोककर यात्रियों को बस से उतारा। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के भर्ती कराया गया।

मंगलवार की रात को लगभग साढ़े 11 बजे हरियाणा रोडवेज पलवल डिपो की बस लगभग 20 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से फरीदाबाद के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही रात करीब दो बजे राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने ओवरब्रिज पर बस पहुंची तो अचानक ही चालक प्रताप सिंह की तबीयत बिगड़ गई है और वह चलती बस में ड्राइवर सीट पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन


परिचालक नरेंद्र ने बताया है उस समय वह चालक के पास ही अपनी सीट पर बैठा हुआ था। बस का संतुलन बिगड़ा और बस डिवाइडर की ओर जाने लगी। इससे बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय करीब 20 सवारियां बस में सवार  थी। परिचालक ने स्थिति को संभालते हुए बस का स्टेरिंग थाम लिया।

चलती बस में यात्रियों  की मदद से ड्राइवर को सीट से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और बस को साइड में लगाकर बेहोशी की अवस्था में चालक को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद ड्राइवर की हालत सामान्य बताई जा रही है। बस के यात्रियों  को अन्य बस से उनके गतन्वय तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें