फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: बदमाशों ने व्यापारी के घर की फायरिंग; लूट के प्रयास का करवाया था केस दर्ज, पीड़ित ने बनाई वीडियो

Wed, 24 Jan 2024 02:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके कारण क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला व्यापारी के घर फायरिंग करने का सामने आया है। हालांकि व्यापारी ने शिकायत एसपी को दे दी है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के न्यू प्रेम नगर में 2 जनवरी को बदमाशों ने दुकान में घुसकर 10 हजार छीनने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। व्यापारी गुरप्रीत सिंह ने बदमाशों के खिलाफ रामनगर थाने में शिकायत दी। हालांकि आरोप है कि पुलिस ने सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं की। जिससे बदमाशों के हौसले और बढ़ गए।

विज्ञापन


अब 22 जनवरी को बदमाश हाथों में हथियार लेकर व्यापारी के घर पहुंचे और फायरिंग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी थी। बदमाश तलाश में थे कि व्यापारी कब बाहर निकले और वह उसे पर गोलियां दागे। व्यापारी ने अपनी छत पर चढ़कर बदमाशों की वीडियो बनाई। अब डरे सहमे व्यापारी ने मामले की शिकायत एसपी शशांक कुमार सावन से की है। जिसके बाद रामनगर थाना पुलिस ने ज्योति नगर निवासी सुभाष, कुणाल, कुलदीप, नीलू, सतीश व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें