फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नूंह हिंसा के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, जींद डीसी को ज्ञापन सौंप कर की कार्रवाई की मांग

Wed, 02 Aug 2023 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/करनाल (हरियाणा)

सार

बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे रानी तालाब पर इकट्ठे होकर पहले जनसभा की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपी पकड़े नहीं गए तो वह लोग शहर को बंद करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विरोध के लिए आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में  हिंदू संगठनों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन डीसी को सौंपा। हिंदू संगठनों ने मांग की कि कुछ असामाजिक तत्वों ने नूंह में हिंसा फैलाई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो शहर को बंद कर दिया जाएगा। प्रदर्शन रानी तालाब से शुरू होकर लघुसचिवालय तक किया गया।

विज्ञापन


जल्द आरोपी पकड़े नहीं गए तो वह लोग शहर को बंद करने पर मजबूर होंगे
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे रानी तालाब पर इकट्ठे होकर पहले जनसभा की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपा। जयति जयति हिंदू महान संगठन के अध्यक्ष अतुल चौहान, बजरंग दल के महावीर भारतीय, विश्व हिंदू परिषद के सुशील मंगला ने कहा कि जब लोग शांतिपूर्वक यात्रा निकाल रहे थे तो कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक वह लोग चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपी पकड़े नहीं गए तो वह लोग शहर को बंद करने पर मजबूर होंगे।

नूंह में हुए उपद्रव के बाद करनाल के हिंदू संग़ठन को लोगों में रोष, सचिवालय घेरा

नूंह में हुए साम्प्रदायिक बवाल के बाद करनाल के हिन्दू संग़ठन के लोगों में बुधवार को गुस्सा देखने को मिला। संग़ठन के लोगों ने एकत्रित होकर सचिवालय को घेरा। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। प्रदर्शणकारियों का कहना है कि उन पर अत्याचार किया जा रहा है। लोगों पर बेरहमी से गोलियां चलाई गई और पुलिस तमाशाबिन बनी रही। लोगों ने आरोपियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई कर जेल में डालने की मांग की है।

जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा दिलाने की मांग
बुधवार को हिंदू संगठन के लोग सचिवालय के बाहर पार्क में एकत्रित हुए लोगों ने पार्क में पहले बैठकर बैठक की। जिसके बाद संगठन के लोग सचिवालय पहुंचे और गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान आरोपियों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया। हालांकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। प्रदर्शनकारियों ने डीसी को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि उन पर अत्याचार किया जा रहा है। नूंह में समाज के लोगों पर आरोपियों ने सरेआम गोलियां बरसाई और उनकी हत्या कर दी। जबकि पुलिस खड़ी होकर तमाशा देखते रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा दिलाने की मांग की है। पीड़ितों को न्याय दिया जाए। डीसी के आश्वासन के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वह अपने घर को लौटे।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की

महेंद्रगढ़ में ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष द्वारा पथराव किए जाने के विरोध में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एसडीएम हर्षित कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने और मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि दिए जाने की मांग की। इस मौके पर सामाजिक संगठनों ने भारत माता की जय , हिंदू - हिंदू भाई - भाई आदि के नारे भी लगाए।

इस मौके पर आरएसएस कार्यकर्ता कैलाश माली ने कहा महेंद्रगढ़ में समुदाय विशेष की तादाद काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा यह सब हथियार आदि लेकर घूमते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शुक्रवार को मस्जिद और उनके घरों की तलाशी ली जाए, अगर इनके पास हथियार बरामद होते हैं तो उनके खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद से रामजीवन मित्तल, दयाशंकर तिवारी,  कंवर सिंह यादव, कैलाश सोनी, प्रेम फौजी, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी सहित अनेक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें