फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में सोने ने लगाई दस हजार की छलांग

Thu, 10 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के मात्र एक ही रात के बाद सोने ने जबरदस्त छलांग लगाई है। शहरवासी इस घोषणा के बाद से सोने में निवेश को लेकर लालायित हैं, इसी का असर है कि 32 हजार रुपये दस ग्राम सोना अचानक 40 से 42 हजार रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, बुधवार को सर्राफा बाजार में दोपहर कुछ ज्वैलर्स खाली बैठे नजर आए तो कुछ के यहां लंबी लाइनें लगी मिली। कुछ ज्वैलर्स ने सोना बेचने से इंकार किया तो कुछ ने जमकर सोना बेचकर चांदी कूटी।
विज्ञापन


शहरवासियों की ब्लैकमनी को एडजस्ट करने के लिए एक जाने माने ज्वैलर्स के यहां से शहर के कुछ बड़े घरानों को व्हाट्सऐप पर मैसेज किए गए और उनको सोने के नए रेट तक दिए गए हैं। इसके साथ ही नोटों का लेन-देन करने वाले सर्राफा व्यापारी 500 के बदले 350 रुपये दे रहे हैं और 1000 के नोट के बदले 700 से 750 रुपये तक दे रहे हैं। हालांकि वे नकदी के बदले नकदी नहीं दे रहे हैं बल्कि इस पैसे से भी सोने के आभूषण दे रहे हैं।

दोपहर के बाद सर्राफा बाजार में आई रौनक
बुधवार दोपहर तक सर्राफा बाजार वीरान रहा। जैसे ही लोगों को सूचना मिली की सर्राफा बाजार में 500 और 1000 रुपये के नोट लिए जा रहे हैं तो शहरवासी सोना खरीदने दौड़ पड़े। शाम तक बाजार में रौनक आ गई। हालांकि, सभी ज्वैलर्स ने सोना नहीं बेचा, बल्कि कुछ चुनिंदा दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। एक ग्राहक ने बताया कि उसके व्हाट्सऐप एक जाने माने ज्वैलर्स ने मैसेज किया था, इसमें सोने के रेटों के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। इसके बाद ही वह सोने में निवेश करने पहुंचा। इसी प्रकार शहर के अन्य लोग भी पहुंचे। हालांकि, एक ही रात में जहां सोना 32 हजार रुपये मिल रहा था तो उसके भाव 42 हजार तक बढ़ा दिए गए। ब्लैकमनी को सोने में निवेश के लिए रात को भी बाजार में भीड़ रही।
विज्ञापन


लिमिट से पैसा एडजस्ट की तैयारी
सीसी एकाउंट के जरिये भी ब्लैक मनी को व्हाइट करने का अंदेशा जिन कारोबारियों के बैंकों में सीसी एकाऊंटस है उनमें भी इन दिनों भारी पैसा जमा होने का अंदेशा है। सीसी एकाऊंटस यानि बैंक लिमिट। बहुत से कारोबारी बैंक के पैसे का इस्तेमाल अपने कारोबार में करते हैं और एक समय सीमा में फिर ये पैसा जमा कराते हैं। इन एकाऊंटस में भी ब्लैकमनी के जमा होने का अंदेशा है।

आज खुलेंगे बैंक, एटीएम कल
वीरवार को जिले के सभी बैंक खुल जाएंगे। इसके अलावा, लोगों के लिए एटीएम की सुविधा भी बहाल हो जाएगी, लेकिन एक दिन में कोई भी व्यक्ति एटीएम से केवल दो हजार रुपये ही निकलवा पाएगा, जबकि बैंक से रोजाना उसे चार हजार रुपये ही मिल पाएंगे। चिड़ाव मोड़ स्थित पीएनबी बैंक शाखा के प्रबंधक महेंद्र सिंह मान ने बताया कि फिलहाल बैंक में 500 और 1000 के नेट उपलब्ध नहीं है, लेकिन बैंक उन सभी लोगों से 500 और 1000 के नोट हासिल करेगा। कोई भी व्यक्ति जितनी मर्जी धनराशि बैंक में जमा कर सकता है। यदि 50 हजार से ऊपर राशि जमा करवाई गई तो उसके लिए पैन कार्ड जरूरी होगा। प्रबंधक ने बताया कि चेक से लेनदेन पहले की तरह जारी रहेगा। 500 और 1000 की बजाए लोगों को दो हजार के नोट मिलेंगे। बाकि नोट वैसे ही रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें