फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 10 Nov 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री के गांव मुगलमाजरा मोड़ पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
हंसराज वासी पंसारा यमुनानगर ने बताया कि उसका भतीजा विपिन (28) मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर दहा से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह मुगलमाजरा मोड़ पर पहुंचा तो उसकी बाइक को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विपिन की करीब दो साल पहले गांव दहा में शादी हुई थी और उसकी आठ महीने की एक लड़की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें