फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज को पटखनी दे कुरुक्षेत्र के गोगी ने जीता उत्तरी हरियाणा केसरी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रामलीला मैदान में ऊधम सिंह कुश्ती अकादमी की ओर से आयोजित दंगल में हुए कड़े मुकाबले में कुरुक्षेत्र के गोगी पहलवान ने करनाल के अनुज पहलवान को हरा उत्तरी हरियाणा केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। कई अन्य रोमांचक कुश्तियां भी हुईं। दर्शकों ने तालिया बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
शुक्रवार शाम को हुए दंगल के सेमी फाइनल मुकाबलों में कुरुक्षेत्र के गोगी पहलवान ने पानीपत के सोनू पहलवान को हरा दिया। करनाल के नवीन पहलवान ने कैथल जिले के तरुण पहलवान को हराया। वहीं, करनाल के अनुज पहलवान ने नवीन पहलवान को हरा फाइनल में प्रवेश किया। जहां गोगी पहलवान ने अनुज पहलवान को कडे़ मुकाबले में हरा उत्तरी हरियाणा केसरी के खिताब पर कब्जा किया। गोगी पहलवान के उत्तरी हरियाणा केसरी बनने पर ढोल की थाप से पहलवानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यतिथि डा. ओम भारद्वाज और विशिष्ठ अतिथि पूर्व डीएसपी करता राम कश्यप, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, नाथी राम कश्यप, राजू कश्यप, जीत राम कश्यप और महाशय संधु एनआरआई और डा. अश्वनी राणा रहे। रणधीर पहलवान बल्ला ने भारत केसरी की 51 हजार रुपये की कुश्ती जीती। 74 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर नितिन पहलवान, दूसरे स्थान पर सूजन पहलवान, तीसरे स्थान पर तरुण और रजत पहलवान रहे। दंगल आयोजकों की ओर से सभी पहलवानों को सम्मानित किया गया। मौके पर उद्यम राणा, सीला पहलवान, फूल कुमार, विनय संधू, विनोद राणा वीरेंद्र, हिमांशु, पारस, अमित, प्रीतम शाह और अभय पहलवान का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

जम्मू के जावेद ने यूपी के गुड्डू को हराया
जम्मू के पहलवान जावेद व उत्तर प्रदेश के पहलवान गुड्डू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें जावेद ने यूपी के पहलवान को पटखनी देकर कुश्ती जीत ली। दर्शकों की मांग पर दोबारा दोनों पहलवानों की कुश्ती कराई गई, जिसमें एक बार फिर जावेद ने ही गुड्डू को पटखनी दे दी। ये कुश्ती दर्शकों में आकर्षण का केंद्र रही, खूब तालियां भी बटोरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें