करनाल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 800 से अधिक कैंसर से पीड़ित मरीज हैं लेकिन करनाल सिर्फ स्क्रीनिंग तक ही सीमित है। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक या चंडीगढ़ तक जाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल और सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार फरवरी को चार ‘क्लोज दी केयर गैप’ थीम पर विश्व कैंसर दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिले में कैंसर की मरीजों के लिए कोई विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है लेकिन जिला सिविल अस्पताल में सभी विशेषज्ञ अपने मरीज से संबंधित कैंसर की स्क्रीनिंग करते है और उन्हें पीजीआईएमएस तक बेहतर सुविधा दिलवाई जाती है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर मरीजों के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई जाती है। इस समय जिले में 626 कैंसर मरीज फ्री बस सेवा का लाभ ले रहे हैं। -डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल।