फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर युवती ने रुपये ठगे, छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। यू-ट्यूब पर गेम खेलने वाले छात्र को प्रेम झाल में फंसाकर 25 हजार रुपये ठगने व 40 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। वहीं छात्र घर से लापता हो गया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने बताया कि उसका लड़का मनीष त्यागी (20) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह बस स्टैंड के समीप एक कोचिंग सेंटर पर जाता था। दो फरवरी को उसका बेटा बिना बताए अपने गेम के दोस्त मोहित के पास मुंबई चला गया। वहां पर जाकर उसके बेटे ने मोहित से बात कराई। इसके बाद उसकी ऑनलाइन हवाई जहाज की टिकट करवाई। उसका बेटा 3 फरवरी को घर वापस आ गया। बेटे ने बताया कि वह यू-ट्यूब पर गेम खेलता है इब्राहिम और इस गेम चैनल का मालिक जेंटल है। दोनों ने उसे परेशान किया है। उन्होंने उससे 40 हजार रुपये की मांग की थी। इस गेम में जगतारा नाम की एक लड़की है। जिसने रुपये ऐंठने के लिए प्यार का नाटक कर रुपये मांगे थे। उसने 20 से 25 हजार रुपये गूगल-पे उसे किए हैं। उनसे परेशान होकर उसका बेटा लापता हो गया है और एक नोट लिखकर घर छोड़ गया है। जिसमें इन सब के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें