फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पैमाने पर घरौंडा नगर पालिका ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। नगर निगम करनाल भले ही स्वच्छता रैंकिंग में पीछे खिसक गया हो लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के परिणामों में घरौंडा नगरपालिका ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल 2020 की 116वीं रैंक से ऊपर उठकर इस बार 2021 में 66वीं रैंक हासिल करते हुए 25 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में हरियाणा में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों व स्टाफ सदस्यों में खुशी है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से बीते फरवरी माह में देश के 4320 शहरों का सर्वेक्षण करवाया गया था। इसमें 25 से 50 हजार आबादी वाले शहर भी शामिल किए गए थे। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में हिस्सा लेने के लिए घरौंडा नगरपालिका ने अलग-अलग तरह से स्वच्छता कार्य किया। जिसमें गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, रात्रि सफाई, बेहतरीन शौचालय सुविधा, डोर-टू-डोर कचरा क्लेक्शन, स्वच्छता जागरूकता अभियान, स्वच्छता प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। सर्वेक्षण टीम द्वारा शहरवासियों से जो फीडबैक मिला, उस कारण भी स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार हुआ। स्वच्छता के मानकों पर खरा उतरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगरपालिका शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नगरपालिका के प्रयास रंग लाए हैं। जिस कारण नॉर्थ इंडिया में नगरपालिका का रैंक सुधरा है। नगरपालिका 116 से 66वें रैंक पर पहुंच गई है। आने वाले साल में घरौंडा एक मॉडल सिटी के रूप में उभरकर सामने आएगा। जिसके लिए विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रयास बेहद सराहनीय हैं। मॉडल सिटी बनने के बाद घरौंडा को बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी और आने वाली स्वच्छता प्रतिस्पर्धाओं में रैंक सुधरने में और भी ज्यादा मदद मिलेगी। नगरपालिका शहर को अग्रणी पायदान पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें