फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश में नौकरी लगवाने का सपना दिखा पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जिया भेज नौकरी दिलवाने का झासा देकर भेज दिया दुबई, तीन माह वहीं रखा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बेटे को विदेश भेजकर अच्छी नौकरी लगवाने का सपना दिखा एक युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे को जार्जिया भेजने की बात हुई थी, लेकिन दुबई भेज दिया गया। वहां तीन माह तक एक कमरे में रखा गया। एक समय का खाना दिया गया। इसके बाद अतिरिक्त रुपये खर्च कर बेटे को वापस बुलाया गया। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। अब इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में अनूप सिंह निवासी मंगल कॉलोनी, पार्ट-2 ने बताया कि कल्पना चावला कंप्यूटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संजय कुमार, रवि और कुलदीप शर्मा ने उसके बेटे को जॉर्जिया भेजने के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन




शिकायत के अनुसार सितंबर 2024 में अनूप सिंह ने अपने बेटे रीतिक को विदेश भेजने की बात को लेकर कुलदीप शर्मा से संपर्क किया जो पहले से उनका परिचित था। कुलदीप ने संजय और रवि से मिलवाया। जिन्होंने सात लाख रुपये में बेटे को जॉर्जिया भेजने का वादा किया। अलग-अलग किस्तों में संजय कुमार को नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम दी गई। इतना ही नहीं, संजय व साथियों ने जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट लेने के साथ-साथ करनाल कोर्ट ले जाकर सादे व टाइप किए हुए कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान 3.5 लाख रुपये का चेक भी बतौर सिक्योरिटी ले लिया। बाद में बेटे को वाया दुबई जॉर्जिया भेजने का आश्वासन देकर 20 हजार रुपये और मांगे गए।


अनूप सिंह का आरोप है कि तीन महीने तक उनके बेटे को दुबई में रोके रखा गया। जहां उसे केवल एक समय का खाना दिया जाता था और बाकी खर्च खुद वहन करना पड़ा। बाद में एक लाख रुपये और लेकर उसे आर्मेनिया होते हुए जॉर्जिया ले जाया गया। जहां इमीग्रेशन जांच में उसके दस्तावेज फर्जी पाए गए और एजेंट संजय मौके से फरार हो गया। बेटा मुश्किल से अपनी जान बचाकर 60 हजार रुपये खर्च कर भारत लौटा।
विज्ञापन




जब अनूप ने अपने रुपये व सिक्योरिटी चेक वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। थाना शहर पुलिस ने अनूप सिंह की शिकायत पर संजय कुमार, रवि और कुलदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें