करनाल/मधुबन। कुटेल गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित अमित ने थाना मधुबन में दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सुमित कुमार खेत से गांव की दुकान पर सामान लेने आया था। रात 10:30 बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल से डेरे की ओर लौट रहा था, तभी गांव के ही बिट्टू के तेज रफ्तार लाल रंग के ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर को चालक अंधेरे में बिना लाइट के चला रहा था। हादसे के बाद वह फरार हो गया। अमित ने घायल भाई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दी शिकायत में उसने दोषी ट्रैक्टर चालक बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो