करनाल। साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसे ही चार मामले सेक्टर-32 थाने में दर्ज हुए हैं। जिसमें चार लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
जॉब फार्म भरवाने के बहाने लगाई चपत
आरके पुरम निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक मार्च को उसके पास एक कॉल आई। उस कॉल पर एक लड़की बोल रही थी। उसने कहा कि वह जॉब पोर्टल से बोल रही है। उसने जॉब के लिए एक फार्म भरवाया और उसके खाते से ऑनलाइन तीन बार में रुपये कट गए। जो कि 22 हजार रुपये के करीब हैं।
हेलीकॉप्टर करना था बुक
सेक्टर-6 निवासी नैंसी ने बताया कि उसने वैष्णो देवी साइन बोर्ड से हेलीकॉप्टर बुक करना था। इस दौरान उसके पास एक कॉल आई। उसने उसकी सारी जानकारी ले ली और खाते से 25760 रुपये निकाल लिए।
एप डाउनलोड कराकर की ठगी
सेक्टर-6 निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह आनलाइन खाते का पता बदलवा रहा था तो पता बदला नहीं गया। उसने ऑनलाइन टोल फ्री नंबर लिया और उससे बात कर पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आरोपी से उससे ऐनी डेस्क एप डाउनलोड कराया और खाते से 60 हजार रुपये व क्रेडिट कार्ड से एक लाख 42 हजार 988 रुपये निकाल लिए। आरोपी ने उसके खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए।
ओलेक्स पर विज्ञापन डालना पड़ा महंगा
सेक्टर-6 निवासी पंकज चोपड़ा ने बताया कि उसने छह फरवरी को ओलेक्स पर टैब बेचने का विज्ञापन डाला था। इसके बाद एक व्यक्ति ने उसके टैब खरीदने की बात कही। उसने एक बार कोड भेजा और कहा कि इसे स्कैन करो। जब उसने उसे स्कैन किया तो खाते से 23 हजार रुपये कट गए।