फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : करनाल ने पंचकूला को हराया

विज्ञापन
205: कर्ण स्टेडियम में पंचकूला और करनाल के बीच हुऐं फुटबाल मैच को करनाल की टीम ने पैनलटी कार्नर के तह
विज्ञापन
करनाल। खेलो हरियाणा-2021 के तहत कर्ण स्टेडियम में शनिवार को करनाल व पंचकूला के बीच हुए फुटबाल प्री-क्वार्टर मैच (पुरुष वर्ग) में रोमांचक मैच देखने को मिला। मुकाबला इतना कड़ा रहा कि समय पूरा होने तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें दोनों टीमों को पांच-पांच गोल दागने का मौका दिया गया। इसमें करनाल की टीम 3-2 से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

करनाल के खिलाड़ी सोहिल ने दो गोल बचाए और दो पेनाल्टी रोक लिए। इस कारण टीम ने विजय हासिल की। अब सोनीपत व यमुनानगर के बीच होने वाले फुटबाल मैच की विजेता टीम से करनाल की टीम भिड़ेगी। दूसरी ओर, पंचकूला की टीम ने भी अच्छी तैयारी कर रखी थी लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में हार गए। खिलाड़ियों ने कहा कि अच्छे खेल के बावजूद पेनाल्टी शूटआउट में वे पिछड़ गए। शुक्रवार को उन्होंने पलवल को 2-0 से हराया था।
पंचकूला टीम की कोच पूजा नरवाल ने कहा कि उनके खिलाड़ी एकजुटता से खेले हैं। लगातार बारिश के कारण कालका खेल मैदान में अभ्यास के दौरान दिक्कत रही है। टीम के खिलाड़ी दूर-दूर से मैदान में अभ्यास करने पहुंचते हैं और बहुत मेहनत की है। बेशक पेनाल्टी शूटआउट में वे पीछे रहे गए लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। जहां तक टीम के खिलाड़ियों की बात है तो टीम के शरणदीप सिंह 2016 के राष्ट्रीय स्कूल गेम्स व इस वर्ष राज्य स्तर पर खेल चुके हैं। दूसरे खिलाड़ी आकाश साहा नेशनल चैंपियनशिप 2019-20 के अंतिम राउंड तथा आई लीग 2019-20 में खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें