फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे की टक्कर में भारी पड़ा हरदीप का पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा-2021 प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को करनाल में शुरू हुई तीन स्पर्धाओं (फुटबाल, टेबल टेनिस व मुक्केबाजी) के अंडर-18 वर्ष आयु वर्ग के 1232 खिलाड़ी मैदान में उतरे और खेलों में दमखम दिखाया। कर्ण स्टेडियम में बॉक्सिंग व फुटबाल (महिला वर्ग), दिल्ली पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस (दोनों वर्ग) व कुटेल स्थित राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में फुटबाल (पुरुष) मुकाबले हुए। कर्ण स्टेडियम में शनिवार को भी टीमों के बीच मुकाबले होंगे। रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे।
मुक्केबाजी पुरुष वर्ग के परिणाम
- 46 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के हिमांशु, रेवाड़ी के मोसिन, भिवानी के पवन, जींद के सोनू, गुरुग्राम के कार्तिक व कैथल के योगेश विजेता रहे।
-48 किलोग्राम भर वर्ग में अंबाला के लक्ष्य, फरीदाबाद के आफताब, रोहतक के जितेश, कैथल के गौरव शर्मा व फतेहाबाद के कर्णजोत विजयी रहे।
- 50 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम के कुनाल, पलवल के रोहित, करनाल के देव, अंबाला के अब्दुल काबीर, झज्जर के कर्ण व हिसार के पीयूष ने प्रतिद्वंदी को हराया।
विज्ञापन

- 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा के गौतम, हिसार के अमित, करनाल के गंगा, रोहतक के चमन, सोनीपत के अमन व फरीदाबाद के हर्ष डागर ने जीत हासिल की।
- 54 किलोग्राम में फरीदाबाद के हर्ष डागर, सोनीपत के सेविन, झज्जर के प्रशन, हिसार के अनमोल, चरखी दादरी के आदित्य व पंचकूला के आयुष विजेता रहे।
- 57 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहाबाद के कमल, कुरुक्षेत्र के हरदीप, यमुनानगर के हर्ष, सोनीपत के मोहित व हिसार के अजय ने जीत हासिल की।
मुक्केबाजी महिला वर्ग के परिणाम
- 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की दीपांशी, फरीदाबाद की कशिश, चरखी दादरी की गुड्डी, हिसार की विनी, पानीपत की दिशा, कुरुक्षेत्र की कशिश, कैथल की निकिता, करनाल की तारावती, अंबाला की जश्लीन, झज्जर की मोनिका व रेवाड़ी की मलिका मोर ने मुकाबले जीते।
- 50 किलोग्राम भार वर्ग में करनाल की तमन्ना, झज्जर की मोहिनी, भिवानी की पूजा, रोहतक की आरती, रेवाड़ी की साक्षी व पलवल की पिंकी ने जीत हासिल की।
- 52 किलोग्राम भार वर्ग में जींद की निकिता, कैथल की काजल, रोहतक की इशिता, गुरुग्राम की आर्या व पानीपत की रियू ने मुकाबला जीता।
- 54 किलोग्राम भार वर्ग में करनाल की तमन्ना, फतेहाबाद की तन्नू, गुरुग्राम की दीपिका, सोनीपत की शिवानी व फरीदाबाद की भारती विजेता रही।
- 57 किलोग्राम भार वर्ग में रेवाड़ी की रेखा, कैथल की मुस्कान, गुरुग्राम की प्रीति ढांडा व महेंद्रगढ़ की अंजू ने मुकाबला जीता।
- 60 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी की प्रीति ने प्रतिद्वंदी को पछाड़ दिया।
- 64 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी की खुशी, गुरुग्राम की तन्मेयता, सोनीपत की सिमरन व चरखी दादरी की जान्हवी ने मुकाबला जीता।
- 69 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की पूजा, मेवात की तमन्ना, जींद की संध्या व हिसार की मेघा ने जीत प्राप्त की।
टेबल टेनिस पुरुष वर्ग के परिणाम
- सिरसा के कीतर्थ ने चरखी दादरी के हर्ष को हराया। झज्जर के कुशाल ने जींद के लक्ष्य को परास्त किया। हिसार के चांद ने अमन ढुल को हराया। अंबाला के नकुल ने पलवल के साकेत तथा चरखी दादरी के निखिल ने भिवानी के अरुण को पराजित किया।
फुटबाल महिला वर्ग के परिणाम
- कुरुक्षेत्र ने फरीदाबाद को 3-0 के अंतर से हरा दिया। कैथल ने भिवानी को 3-0, सोनीपत ने फतेहाबाद की टीम को 3-2 के अंतर से, जींद ने रोहतक को 1-0 के अंतर से, सिरसा ने पलवल को 3-0 के अंतर से, करनाल ने महेंद्रगढ़ को 4-0 के अंतर से हरा दिया। पानीपत व पंचकूला के मैच में पानीपत वॉकओवर से जीता।
विज्ञापन

फुटबाल पुरुष वर्ग के परिणाम
- यमुनानगर ने चरखी दादरी को 1-0 के अंतर से पराजित किया। पंचकूला की टीम ने पलवल को 2-0 से हराकर बढ़त की है।
हर मुकाबले को लेकर निर्णायक उचित निर्णय दे रहे हैं। खेलो हरियाणा के आयोजन को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी गई। खिलाड़ियों के ठहरने, पेयजल व भोजन की उचित व्यवस्था की गई है।
-देवेंद्र सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें